देश की खबरें | जमुना, चोपाड़े एलोरडा कप के सेमीफाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजों ने कजाखस्तान के नूर सुल्तान में हो रहे एलोरडा कप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है और 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता जमुना बोरो समेत छह ने सेमीफाइनल में जगह बना ली ।
नयी दिल्ली, एक जुलाई भारतीय मुक्केबाजों ने कजाखस्तान के नूर सुल्तान में हो रहे एलोरडा कप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है और 2019 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता जमुना बोरो समेत छह ने सेमीफाइनल में जगह बना ली ।
जमुना बोरो (54 किलो) ने कजाखस्तान की ऐशागुल येलेयुबायेवा को 5 . 0 से हराया ।
विश्व युवा चैम्पियनशिप 2017 की विजेता ज्योति गुलिया (52 किलो) ने कजाखस्तान की जांसाया राखिमबेरडी को 4 . 1 से हराया । वहीं विश्व चैम्पियनशिप 2016 की रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) ने स्थानीय मुक्केबाज जुल्डिज शायाखमेतोवा को 5 . 0 से मात दी ।
अनंत चोपाडे (54 किलो) ने कजाखस्तान के अल्तिनबेक नूरसुल्तान को 5 . 0 से हराया जबकि सचिन (57 किलो) के प्रतिद्वंद्वी चीन के ल्यु पिंग दूसरे दौर में घायल होकर बाहर हो गए जिससे उन्हें अंतिम चार में प्रवेश मिला ।
साक्षी (54 किलो) ने कजाखस्तान की मुजदिमान बालूसा को 5 . 0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई । वहीं अर्शी (52 किलो) और आरती (57 किलो) को पराजय का सामना करना पड़ा ।
पुरूष वर्ग में आदित्य (67 किलो) और पवन (75 किलो) हारकर बाहर हो गए ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 09:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

