खेल की खबरें | गोवा के खिलाफ जमशेदपुर की कोशिश छह मैचों के अजेय क्रम को बरकरार रखने की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नइयिन एफसी के हाथों पहले मैच में मिली हार के बाद कोच ओवेन कोयले की टीम ने शानदार इच्छाशक्ति दिखाते हुए पिछले छह मैच से खुद को अजेय रखा है। बीते तीन मैचों में इस टीम ने सिर्फ एक गोल खाने के साथ दो क्लीन शीट हासिल किए हैं।

चेन्नइयिन एफसी के हाथों पहले मैच में मिली हार के बाद कोच ओवेन कोयले की टीम ने शानदार इच्छाशक्ति दिखाते हुए पिछले छह मैच से खुद को अजेय रखा है। बीते तीन मैचों में इस टीम ने सिर्फ एक गोल खाने के साथ दो क्लीन शीट हासिल किए हैं।

टीम के अब तक के प्रदर्शन से खुश कोयले ने कहा, ‘‘हर मैच के साथ मेरे खिलाड़ी बेहतर होते जा रहे हैं। हमने उन क्षेत्रों पर ध्यान दिया है, जहां हमें सुधार की जरूरत थी। लड़कों ने इसमें हमारा साथ दिया है। जब आपके पास ऐसा दल हो तो आप अच्छा परिणाम हासिल कर सकते हैं।’’

यह मुकाबला दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच की भिड़ंत का गवाह बनेगा, जिन्होंने मौजूदा सत्र में सबसे अधिक गोल किए हैं। इगोर एंगुलो और नेरीजुस वाल्सकिस। इन दोनों के नाम 6-6 गोल हैं। दोनों अपने टीमों के लिए काफी अहम रहे हैं। दोनों ने अपनी टीमों के कुल लोगों के 75 फीसदी गोल किए हैं

जमशेदपुर के लिए कुछ खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता की बात है लेकिन इस टीम को खुशी है कि अइतोर मोनरॉय वापसी कर रहे हैं। मोनरॉय एक मैच के लिए निलंबित थे।

इस बीच, गोवा की टीम अपने रक्षापंक्ति के साथ संघर्ष करती नजर आ रही है। इस टीम का डिफेंस उसकी कमजोरी बनकर उभरा है। बीते दो मैचों में इस टीम के गोल पोस्ट के पास 29 शॉट्स लगे है जिसमें 10 निशाने पर था चिंता की बात यह है कि यह टीम लगातार दो मैच हार चुकी है।

कोच जुआन फेरांडो की नजर हालांकि भविष्य पर है। वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते।

कोच ने कहा, ‘‘हमारे लिए आज ज्यादा अहम है और वह जमशेदपुर है। हां मैं दुखी हूं लेकिन जो बीत गया उसे नहीं बदल सकता। हमारी तैयारी अपनी रणनीति पर बने रहने की ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें