खेल की खबरें | जमशेदपुर एफसी ने भारतीय नौसेना को 1-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशले कोली के दूसरे हाफ में किए गए गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को यहां भारतीय नौसेना को 1-0 से हराया जो उसकी 132वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी में पहली जीत है।

कोलकाता, 17 अगस्त एशले कोली के दूसरे हाफ में किए गए गोल के दम पर जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को यहां भारतीय नौसेना को 1-0 से हराया जो उसकी 132वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप बी में पहली जीत है।

एशले ने मैच का एकमात्र गोल 70वें मिनट में किया।

ग्रुप बी में मुंबई सिटी छह अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है जबकि जमशेदपुर और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के तीन-तीन अंक हैं।

जमशेदपुर एफसी की टीम अपने पहले मैच में मुंबई सिटी से 0-5 से हार गई थी।

कोकराझार में खेले गए एक अन्य मैच में भारतीय सेना की फुटबॉल टीम ने इंजरी टाइम में किए गए गोल के दम पर बोडोलैंड एफसी को 2-1 से हराया।

ग्रुप एफ के इस मैच में सेना की तरफ से समीर ने छठे मिनट में जबकि सुरेश ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल किया। आयडू ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम क्षणों में बोडोलैंड के लिए गोल दागा लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू