देश की खबरें | जम्मू तय करेगा कि जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार किसकी होगी: शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र यह तय करेगा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी।

जम्मू, सात सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि जम्मू क्षेत्र यह तय करेगा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद किसकी सरकार बनेगी।

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होना है। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

जम्मू उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्लौरा में कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने जम्मू के जिलों की उन 11 सीट से भाजपा के उम्मीदवारों का परिचय दिया, जहां अंतिम चरण में मतदान होना है।

शाह ने कहा, “हमें न केवल उनके विरोधियों को हराना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि उनकी जमानत जब्त हो जाए।"

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और उसकी जीत पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

शाह ने केंद्र शासित प्रदेश में अपने दो दिवसीय चुनाव अभियान के समापन से पहले रैली में कहा, "वह समय चला गया जब कोई और तय कर रहा था कि (जम्मू-कश्मीर में) किसकी सरकार बनेगी। अब जम्मू तय करेगा कि किसकी सरकार होगी।”

उन्होंने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और कांग्रेस के गठबंधन पर भी निशाना साधा।

शाह ने कहा, "क्या उन लोगों की जीत होनी चाहिए जिन्होंने महाराजा का अपमान किया और उन्हें निर्वासन के लिए मजबूर किया?"

उन्होंने कहा कि नेकां-कांग्रेस गठबंधन का ''विभाजनकारी'' एजेंडा है।

शाह ने कहा, "नेकां-कांग्रेस पुरानी व्यवस्था बहाल करना चाहती है जिसका मतलब है अन्याय, भेदभाव और भ्रष्टाचार। "क्या आप (श्रीनगर में) शंकराचार्य हिल का नाम बदलकर 'तख्त-ए-सुलेमान' करने से सहमत हैं? यह उनके एजेंडे में है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\