एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू : पिता की हत्या के आरोप में बेटे सहित तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पिता की हत्या में संलिप्तता के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मार्च में व्यक्ति के लापता होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू : पिता की हत्या के आरोप में बेटे सहित तीन लोग गिरफ्तार

जम्मू, 25 जून जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पिता की हत्या में संलिप्तता के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया। मार्च में व्यक्ति के लापता होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

रियासी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमित गुप्ता ने बताया कि हत्या के सिलसिले में पीड़ित के बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परमजीत सिंह का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और उसे एक घर में ले जाया गया जहां उसे रस्सियों से बांध दिया गया। वहां, उसके बेटे और उसके साथियों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि उसके बाद वे 27 मार्च को सिंह के शव को एक कार में ले गए और सेरला भागा गांव के पास एक खेत में दफना दिया।

एसएसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने के बाद रियासी के टोटे भोमग गांव में रहने वाले परमजीत सिंह का क्षत-विक्षत शव शनिवार को निकाला गया।

उन्होंने बताया कि सिंह के भाई दिलीप ने 30 मार्च को रियासी पुलिस थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने सिंह के बेटे विकास ठाकुर और उसके दो सहयोगी - सुशील चंद्र (28) और विपिन कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी सीताराम की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).