देश की खबरें | जम्मू स्मार्ट सिटी की ई-परिवहन परियोजना को मिला पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ई-परिवहन (ई-मोबिलिटी) योजना को 2022 के लिए ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कंटेस्ट’ मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 26 अगस्त जम्मू कश्मीर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ई-परिवहन (ई-मोबिलिटी) योजना को 2022 के लिए ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कंटेस्ट’ मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को मध्य प्रदेश के इंदौर में 27 सितंबर को पुरस्कृत करेंगी।

‘इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कंटेस्ट’ का आयोजन आवासीय और शहरी मामलों के केन्द्रीय मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत किया गया। इसमें 100 स्मार्ट शहरों में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए शहरों, परियोजनाओं और नवोन्मेषी विचारों को पुरस्कृत किया जाता है।

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड को ‘शहरी पर्यावरण परियोजना’ श्रेणी में भी तीसरा स्थान मिला है। अधिकारी ने बताया कि इस श्रेणी में पहला पुरस्कार मध्य प्रदेश के इंदौर को और दूसरा पुरस्कार कर्नाटक के शिवमोगा को मिला है।

उन्होंने कहा, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कंटेस्ट’ के लिए 48 शहरों द्वारा सौंपे गए 75 प्रस्तावों में से विजयी हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार इसपर मुहर लगाता है कि जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहरी परिवहन के क्षेत्र में नवोन्मेष के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने इस पुरस्कार को ‘महत्वपूर्ण उपलब्धि’ बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\