देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास दुर्लभ भारतीय पैंगोलिन बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय सेना और वन्यजीव संरक्षण विभाग ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक जंगल से लुप्तप्राय प्रजाति के एक भारतीय पैंगोलिन को बचाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राजौरी/जम्मू, 10 जनवरी भारतीय सेना और वन्यजीव संरक्षण विभाग ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक जंगल से लुप्तप्राय प्रजाति के एक भारतीय पैंगोलिन को बचाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारतीय पैंगोलिन (मैनिस क्रैसिकौडाटा) को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत 'शेड्यूल-I' पशु के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और इसे अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की 'रेड लिस्ट' में लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ और जल्दी पकड़ में न आने वाली प्रजाति है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास सुंदरबनी इलाके में बचाव अभियान चलाया गया।
राजौरी-पुंछ रेंज के वन्यजीव वार्डन अमित शर्मा ने कहा, "यह बचाव अभियान राजौरी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और राजौरी-पुंछ वन्यजीव प्रभाग की जैव विविधता में एक मूल्यवान वृद्धि है। हम इस प्रयास में भारतीय सेना की मदद की सराहना करते हैं।"
उन्होंने कहा कि यह बचाव वन्यजीव संरक्षण विभाग की लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा और क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

