एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामबन जिले में भूस्खलन के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहा।

देश की खबरें | रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद

जम्मू, 31 जनवरी रामबन जिले में भूस्खलन के कारण दूसरे दिन मंगलवार को भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद रहा।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में चंदरकोट तथा बनिहाल के बीच मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर सोमवार को यातायात बाधित हो गया।

अधिकारियों ने दिशानिर्देश जारी कर लोगों से राजमार्ग पर यात्रा नहीं करने को कहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, राजमार्ग बाधित होने से उस पर कई जगह 600 से अधिक वाहन फंस गए। सड़क पर से मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के सोपियां जिले को जम्मू के पूंछ जिले से जोड़ने वाली मुगल रोड भी भारी बर्फबारी के कारण बाधित है।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने और यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).