खेल की खबरें | विवरांत शर्मा के हरफनमौला खेल से जम्मू ने बड़ौदा को हराया; पंजाब और ओडिशा भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर ने युवा विवरांत शर्मा के हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के बारिश से प्रभावित ग्रुप डी मैच में बड़ौदा को 94 रन से शिकस्त दी।

मुंबई, 13 नवंबर जम्मू कश्मीर ने युवा विवरांत शर्मा के हरफनमौला खेल के दम पर रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी के बारिश से प्रभावित ग्रुप डी मैच में बड़ौदा को 94 रन से शिकस्त दी।

जम्मू कश्मीर ने यहां के बांद्रा कुर्ला परिसर में छह विकेट पर 282 रन बनाने के बाद बड़ौदा को 43.2 ओवर में 188 रन पर आउट कर दिया।

  विवरांत ने पारी का आगाज करते हुए 87 गेंदों में 64 बनाने के बाद अपनी वामहस्त स्पिन से चार विकेट चटकाये। गीले आउटफील्ड के कारण इस मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया था।

विवरांत ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया तो वही अब्दुल समद और फजल राशिद ने आक्रामक अर्धशतक लगाये। समद ने 52 गेंद में 64 और राशिद ने 52 गेंद में 55 रन बनाये।

विवरांत ने 22 रन देकर चार विकेट लिए तो वही आदिब मुश्ताक (33 रन पर तीन विकेट), साहिल लोत्रा (28 रन पर दो विकेट) और युद्धवीर सिंह चरक (54 रन पर एक विकेट) ने भी बड़ौदा के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में अहम भूमिका निभाई।

बड़ौदा के लिए अंबाती रायुडु शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 63 गेंद में 49 रन बनाये।

डीवाई पाटिल खेल परिसर में खेले गये ग्रुप के अन्य मैच में मंदीप सिंह की 111 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी के पंजाब ने उत्तराखंड के खिलाफ 26 गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर उत्तराखंड की टी 49.1 ओवर में 255 रन पर आउट हो गयी। पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते समय 6.1 ओवर में 21 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे।

कप्तान मंदीप ने इसके बाद अमन मल्होत्रा (46) और सानवीर सिंह (नाबाद 84) के साथ शतकीय साझेदारियों से टीम को जीत दिला दी।

वानखेड़े स्टेडियम में, तरानी सा के पांच विकेट और राजेश धूपर (79) तथा कप्तान अभिषेक राउत (64) के अर्धशतक की मदद से ओडिशा ने नागालैंड को 135 रनों से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\