देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के विपक्षी नेता हताश, नहीं देख सकते विकास : शाहनवाज हुसैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कुछ विपक्षी नेता हताश हैं और उनसे यहां हो रहा विकास व पर्यटकों की आवाजाही देखी नहीं जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वंशवाद की राजनीति के लिए समय खत्म हो गया है।

श्रीनगर, 22 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में कुछ विपक्षी नेता हताश हैं और उनसे यहां हो रहा विकास व पर्यटकों की आवाजाही देखी नहीं जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वंशवाद की राजनीति के लिए समय खत्म हो गया है।

बिहार सरकार में मंत्री हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यहां काफी पर्यटक आ रहे हैं। यहां 80 से ज्यादा उड़ानें हैं। हमारा विरोध करने वाले कुछ लोग कह रहे हैं कि विकास कहां हुआ है और पर्यटक कहां हैं? उन्हें कुछ समय के लिये हवाई अड्डे पर खड़ा कर आने वाले लोगों को गिनने के लिये कहा जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कुछ विपक्षी नेता “जिन्होंने 70 सालों तक कुछ नहीं किया” अब “हताश” हो गए हैं।

भाजपा नेता ने कहा, “वे यहां पर्यटकों को नहीं देख सकते। ये लोग जम्मू कश्मीर को बदनाम करते थे, लेकिन जम्मू कश्मीर अब भारत और दुनिया के लिये पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। जम्मू-कश्मीर खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी उद्योग के लिए भी पसंदीदा स्थान बन गया है।”

उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति का दौर खत्म हो चुका है।

उन्होंने कहा, “आदिवासी परिवार में जन्मी एक गरीब महिला द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बन गई हैं...वंशवादी राजनीति का युग समाप्त हो गया है। कश्मीर में वंशवाद की राजनीति करने वालों को जल्द से जल्द कोई काम तलाशना चाहिए। वे व्यवसाय, होटल जैसा कुछ भी कर सकते हैं, वे पहले भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी राजनीति का व्यवसाय समाप्त हो रहा है।”

नाम लिए बगैर नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक स्पष्ट संदर्भ में, हुसैन ने कहा कि दादा, पुत्र और फिर पोते के मुख्यमंत्री बनने का युग समाप्त हो गया है।

उन्होंने कहा, “अब मुर्मू का समय आ गया है, वह राष्ट्रपति बन गई हैं। रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने। एक गरीब का बेटा, एक चाय बेचने वाला, प्रधानमंत्री बन गया। हमारी पार्टी गरीबों के लिए राजनीति करती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\