एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: चेनाब नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की आशंका

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक कार के सड़क से फिसलकर चेनाब नदी में गिर जाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों के डूबने की आशंका है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: चेनाब नदी में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों के डूबने की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

डोडा(जम्मू कश्मीर),20 दिसंबर : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में मंगलवार को एक कार के सड़क से फिसलकर चेनाब नदी में गिर जाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों के डूबने की आशंका है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि पुल डोडा के पास गडसू में बटोटे-डोडा-किश्तवाड़ राजमार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे यह दुर्घटना हुई. डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि वाहन में भद्रवाह निवासी मंजीत सिंह, उनकी पत्नी सोनिया सिंह और बेटी सुखविंदर सवार थे. यह भी पढ़ें : Delhi Police New Year Video: दिल्ली पुलिस ने नए साल को लेकर जारी किया वीडियो, कहा- रहे सतर्क

पुलिस, सेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), चेनाब बचावकर्मी और स्थानीय स्वयंसेवी घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा तीनों लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2022 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).