एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान का दायरा कठुआ तक बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ग्राम रक्षा प्रहरी की हत्या में शामिल आतंकवादियों के दो समूहों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान का दायरा कठुआ जिले तक बढ़ा दिया है।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान का दायरा कठुआ तक बढ़ाया गया

जम्मू, एक मई जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक ग्राम रक्षा प्रहरी की हत्या में शामिल आतंकवादियों के दो समूहों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान का दायरा कठुआ जिले तक बढ़ा दिया है।

रविवार तड़के चोचरू गाला के सुदूर पनारा गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा प्रहरी (वीडीजी) की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों के एक समूह की उधमपुर जिले के ऊपरी इलाकों में आवाजाही की सूचना मिली है, जबकि दूसरे समूह को कठुआ जिले के बानी, डग्गर और किंडली इलाकों की ओर जाते देखा गया है।

उन्होंने कहा कि उधमपुर और कठुआ के बीच अधिक ऊंचाई वाले वन क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि निगरानी के लिए हेलीकॉप्टर, मानव रहित विमान (यूएवी) और ड्रोन के इस्तेमाल के अलावा, आतंकवादियों का पता लगाने और उनके इरादों को नाकाम करने के प्रयासों को तेज करने के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) आनंद जैन ने सोमवार को कहा था कि माना जाता है कि हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ करने के बाद आतंकवादियों के दो समूह इलाके में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों समूहों में (आतंकियों की) संख्या चार से छह के बीच है और सुरक्षा बल उन्हें खत्म करने के लिए विभिन्न सूचनाओं पर काम कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).