देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : श्रीनगर में मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में पारा शून्य से नीचे गिरने के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी।
श्रीनगर, 27 नवंबर कश्मीर में पारा शून्य से नीचे गिरने के साथ ही श्रीनगर में इस मौसम में अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गयी।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शहर में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इस मौसम में अभी तक सबसे कम है।
उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के लिए सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में मशहूर स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में पारा शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में घाटी में प्रवेश के केंद्र काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी यह शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
कोकेरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लद्दाख में लेह शहर में पारा शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था जबकि द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
मौसम कार्यालय ने कहा कि न्यूनतम तापमान और गिर सकता है क्योंकि मौसम के सात दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2022 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

