देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: कठुआ में घर में आग लगने के बाद दम घुटने से छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 18 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक घर में आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिले के शिव नगर इलाके में एक घर में जिस समय आग लगी उस समय उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे। आग लगने के कारण घर के अंदर धुआं भर गया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे जब स्थानीय लोगों ने आग देखी तो वे तत्काल वहां पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उस घर में रहने वाले लोगों को कठुआ के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो नाबालिगों समेत छह को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, ‘‘दस लोगों को अस्पताल लाया गया जिनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और चार अन्य का उपचार किया जा रहा है।’’

चिकित्सक ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि किसी के भी शरीर पर जलने के निशान नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट