Jammu & Kashmir: पुलिस ने अनंतनाग में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी की दुकान कुर्क की
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक आतंकवादी की दुकान कुर्क कर ली, जो सर्कस में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर इस समय हिरासत में है.
श्रीनगर, आठ नवंबर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक आतंकवादी की दुकान कुर्क कर ली, जो सर्कस में काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर इस समय हिरासत में है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि बिजबेहरा के वाघमा इलाके के निवासी आरोपी उमर अमीन थोकर द्वारा ‘द गेम मॉडिफिकेशन प्वाइंट’ नाम की दुकान का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था. Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा रेखा के पास भारतीय सैनिक की मौत.
अधिकारियों के मुताबिक, बिजबेहरा-पहलगाम रोड पर जिरपोरा में स्थित दुकान को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 25 के तहत कुर्क किया गया है. पुलिस ने एक नोटिस में कहा कि सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता, पट्टे पर नहीं लिया जा सकता, खरीदा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता, उपहार में और किराये पर नहीं दिया जा सकता तथा गिरवी नहीं रखा जा सकता.
अधिकारियों ने बताया कि थोकर और चार अन्य जैश-ए-मोहम्मद आतंकियों को दक्षिण कश्मीर के उधमपुर जिले के निवासी दीपक कुमार (27) की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.
उन्होंने बताया कि उधमपुर के जंगलात मंडी इलाके में एक सर्कस में काम करने वाले दीपक की इस साल 29 मई की रात को मोटरसाइकिल सवार दो आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

