एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूएपीए मामलों में श्रीनगर और पुलवामा में तलाशी की

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को श्रीनगर और पुलवामा जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूएपीए मामलों में श्रीनगर और पुलवामा में तलाशी की

श्रीनगर, 10 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को श्रीनगर और पुलवामा जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा, ‘‘श्रीनगर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज मामलों की जारी जांच के तहत एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) अदालत से वारंट प्राप्त करने के बाद श्रीनगर और पुलवामा जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली.’’

उन्होंने बताया कि यह छापेमारी पिछले साल राजबाग थाने में प्रतिबंधित संगठनों से संबंधित दर्ज एक मामले के सिलसिले में की गई. पुलिस ने प्रथम श्रेणी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तहरीक-ए-हुर्रियत के सदस्य बशीर अहमद भट उर्फ पीर सैफुल्लाह और मोहम्मद अशरफ लाया के घरों की तलाशी ली. यह भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय धर्मांतरण को लेकर 16 अप्रैल को करेगा याचिकाओं पर सुनवाई

अधिकारियों ने कहा,‘‘ तलाशी के दौरान बशीर अहमद भट के घर से मामले की जांच से संबंधित पुस्तकें, लेटरहेड, पर्चे और पत्र सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ तदनुसार इन्हें उचित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाह की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया. ’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).