देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यूएपीए मामले में दक्षिण कश्मीर में 20 स्थानों पर छापेमारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने रविवार को घाटी में 20 स्थानों पर छापेमारी और यूएपीए मामले के संबंध में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 11 मई जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य अन्वेषण एजेंसी (एसआईए) ने रविवार को घाटी में 20 स्थानों पर छापेमारी और यूएपीए मामले के संबंध में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, ‘‘एसआईए ने यूएपीए के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में दक्षिण कश्मीर के सभी जिलों में लगभग 20 स्थानों पर छापेमारी की।’’
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि ये लोग आतंकवादी साजिश में सक्रिय रूप से शामिल हैं, भारत विरोधी बयानों को प्रचारित और आगे बढ़ा रहे हैं और इनका उद्देश्य न केवल भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देना है, बल्कि असंतोष, सार्वजनिक अव्यवस्था और सांप्रदायिक घृणा को भड़काना भी है।’’
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस कश्मीर में काम कर रहे आतंकवादियों के गुर्गो पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीकी खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि कश्मीर में कई ‘स्लीपर सेल’ पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के साथ सीधे संपर्क में थे और वे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल आदि समेत मैसेजिंग ऐप के माध्यम से सुरक्षा बलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बारे में संवेदनशील और रणनीतिक जानकारी देने में शामिल थे।’’
उन्होंने कहा कि ये आतंकी गुर्गे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी कमांडरों के इशारे पर ऑनलाइन कट्टरपंथी प्रचार में भी शामिल थे, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

