एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों से अर्जित संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी अवैध कमाई से अर्जित एक संपत्ति को कुर्क किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आतंकी गतिविधियों से अर्जित संपत्ति कुर्क की

श्रीनगर, पांच जुलाई जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी अवैध कमाई से अर्जित एक संपत्ति को कुर्क किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, खानयार पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कुर्की की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी तंत्र के खिलाफ एक निर्णायक कदम उठाते हुए और इसके सहायक ढांचे को ध्वस्त करने के लिए श्रीनगर पुलिस ने एक आवासीय संपत्ति को कुर्क कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि खानयार इलाके के शालबाग के मीर मस्जिद मोहल्ला में स्थित यह संपत्ति मोहम्मद यूसुफ शाह के नाम पर पंजीकृत है। वर्तमान में यह उनके बेटे मसूद हुसैन शाह के कब्जे में है।

प्रवक्ता ने बताया कि जांच से पता चला है कि यह संपत्ति आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी अवैध आय से अर्जित की गई थी।

उन्होंने कहा कि संपत्ति को उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद कुर्क किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).