देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : पुलिस ने तीन लोगों को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के जम्मू और कठुआ जिलों में आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू, 21 मार्च जम्मू-कश्मीर के जम्मू और कठुआ जिलों में आपराधिक और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों पर कठुआ जिले में कथित-राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए, जबकि एक व्यक्ति पर जम्मू में आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के मुताबिक, एक टीम ने कठुआ के मल्हार तहसील के लोहाई गांव निवासी गुलाम हैदर को गिरफ्तार किया, जो इस क्षेत्र में विभिन्न अवैध और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से संलिप्त था और एक आदतन अपराधी है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार एक अन्य पुलिस टीम ने लोहाई मल्हार तहसील के बडनोटा मोरहा गांव निवासी मोहम्मद सलीम को अवैध और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने की वजह से गिरफ्तार किया।

अधिकारियों के अनुसार, जिले में दोनों की गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर डोजियर तैयार किया गया था और पीएसए के तहत हिरासत में लेने के लिए कठुआ के जिला अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि जिला अधिकारी द्वारा हिरासत वारंट जारी किए जाने के बाद उन्हें क्रमश: उधमपुर और जम्मू की कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू के हक्कल गांव के निवासी हैप्पी चौथरी उर्फ ​​गुग्गली को पीएसए के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\