देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : एनआईए अदालत ने यूएपीए मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादी गतिविधियों में कथित तौर पर सहयोग देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए।

जम्मू, पांच जून राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादी गतिविधियों में कथित तौर पर सहयोग देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए।

मालवास के मुनीर हुसैन, कुलहंड के तनवीर अहमद, बग्गर-अस्सार के नूर आलम और हेरानी के कुंज लाल के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं, जिन पर पिछले साल 16 जुलाई को देसा पुलिस थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि विशेष एनआईए अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) ने यूएपीए के तहत मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता (एसएसपी) ने कहा कि बीएनएस की धारा 103 (हत्या), 147 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना), 149 (अवैध रूप से एकत्र होना) और 315 (संपत्ति की बेईमानी से हेराफेरी) के अलावा यूएपीए की धारा 13 (अवैध गतिविधि), 16 (आतंकवादी कृत्य), 19 (आतंकवादी को शरण देना) और 20 (आतंकवादी गिरोह का सदस्य होना) के तहत पिछले साल 16 जुलाई को देसा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मेहता के मुताबिक, जांच पेशेवर तरीके से की गई और पाया गया कि ये लोग अपराध में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मामले का चालान न्यायिक निर्णय के लिए एनआईए अदालत में पेश किया गया।

मेहता के अनुसार, अदालत को मुकदमा आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त सबूत मिले, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

मेहता ने कहा कि आरोपियों ने डोडा में आतंकवादियों को भोजन और अन्य साजो-सामान संबंधी सहायता उपलब्ध कराकर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट