एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जुलाई में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और सैनिकों की तैनाती पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को यहां विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा उपायों पर चर्चा के लिए बैठक

जम्मू, 27 अप्रैल जुलाई में शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा उपायों और सैनिकों की तैनाती पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को यहां विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के लिए दो महीने तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 31 अगस्त तक चलेगी।

यात्रा दो मार्गों से की जा सकती है - पहली दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिए, जो कि 48 किलोमीटर लंबा मार्ग है और दूसरी मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले से, जो कि 14 किलोमीटर छोटा है लेकिन खड़ी पहाड़ियों वाला मार्ग है।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने आगामी अमरनाथ यात्रा के संबंध में एक तैयारी बैठक बुलाई और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस और सुरक्षा बल की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बैठक की शुरुआत में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और इस वर्ष यात्रा के लिए संभावित खतरों के मद्देनजर सीआरपीएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत चर्चा की गई।

अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिये देश भर की नामित बैंक शाखाओं में पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).