देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा: पार्टी नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर की तीन लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।

श्रीनगर, 24 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को यहां कहा कि जम्मू-कश्मीर की तीन लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा।

भाजपा महासचिव (जम्मू-कश्मीर) अशोक कौल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उम्मीदवारों पर निर्णय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया जाता है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं। कश्मीर में चुनाव बाद के चरणों में होने हैं इसलिए हमारे पास उम्मीदवारों की घोषणा करने के लिए अब भी समय है। अब तक पार्टी ने केवल लगभग 250 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा कश्मीर में बनने वाले गठबंधन को समर्थन देने पर विचार कर रही है, कौल ने कहा कि भाजपा घाटी की सभी तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम तीनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और हम किसी गठबंधन का समर्थन नहीं कर रहे हैं। जो गठबंधन बन रहा है या बनने वाला है, यह उनकी सोच है। देश में बहुत सारे गठबंधन बने हैं, हम किसी को रोक नहीं सकते।’’

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसदीय बोर्ड जो भी निर्णय लेगा, भाजपा कार्यकर्ता उसका पालन करेंगे।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा कश्मीर में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी और इसके बजाय नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी (पीपल्स डेमोक्रेटि पार्टी) विरोधी मोर्चे के संयुक्त उम्मीदवार का समर्थन कर सकती है।

ऐसे संकेत मिले हैं कि गुलाम नबी आजाद की डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्राग्रेसिव आजाद पार्टी) और अल्ताफ बुखारी की ‘अपनी पार्टी’ इन सीट के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन कर सकती हैं।

इससे पहले, पुलवामा और बडगाम जिलों के कई लोग यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\