देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल सिन्हा आशूरा पर मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को शिया समुदाय के मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए। यह जुलूस आंतरिक शहरी इलाकों में पारंपरिक मार्ग से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 29 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को शिया समुदाय के मुहर्रम जुलूस में शामिल हुए। यह जुलूस आंतरिक शहरी इलाकों में पारंपरिक मार्ग से निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 35 वर्षों में यह पहला मौका जब राज्य का कोई प्रमुख यहां मुहर्रम जुलूस में शामिल हुआ है।

प्रशासन ने 34 वर्षों में पहली बार बृहस्पतिवार को आठवें दिन के मुहर्रम जुलूस को गुरुबाजार से डलगेट तक पारंपरिक मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी।

उन्होंने बताया कि काला कुर्ता पहने सिन्हा कड़े सुरक्षा घेरे में शहर के अंदरूनी इलाके के जदीबल स्थित बोटा कदल में जुलूस में शामिल हुए। पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपराज्यपाल के साथ मौजूद थे।

इस दिन पैगम्बर मोहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन और उनके सहयोगियों की करबला में शाहदत को याद किया जाता है। सिन्हा ने ट्विटर के जरिये हजरत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि दी।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘आज यौम-ए-आशूरा पर श्रीनगर के बोटा कदल में ज़ुलजिना जुलूस में शामिल हुआ और हजरत इमाम हुसैन (एएस) और उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिकता और मानव जाति की भलाई के लिए उनकी शहादत दुनिया के लिए एक प्रकाशस्तंभ के रूप में काम करती है।’’

इस बीच, नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भी आशूरा पर शोक मनाने वालों में शामिल होने के लिए जदीबल क्षेत्र का दौरा किया और उनके बीच खाने का सामान वितरित किया।

लोकसभा सांसद ने कहा, इमाम हुसैन और उनके साथियों द्वारा दिए गए बलिदान ने इस्लाम और मानवता को जीवित रखा है।

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आज पूरी दुनिया 1,400 साल पहले दी गई शहादतों को याद करती है। यह हमारे लिए एक सबक है कि अल्लाह का रास्ता ही एकमात्र सही रास्ता है, लोगों को अपना विश्वास मजबूत करना चाहिए और अल्लाह के अलावा किसी से नहीं डरना चाहिए। हमें दुनियाभर में हो रही क्रूरता से छुटकारा पाने के लिए उससे प्रार्थना करनी चाहिए।’’

अब्दुल्ला ने कहा कि दुनिया में कोई भी इस्लामिक देश नहीं बचा है जो समस्याओं से घिरा ना हो क्योंकि हमने अल्लाह का रास्ता छोड़ दिया और शैतान का रास्ता अपना लिया।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) विजय कुमार ने कहा कि आशूरा जुलूस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट