एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व केद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया

जम्मू, 18 मई जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूर्व केद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

लंबे समय तक बीमार रहने के बाद गुप्ता का यहां गांधीनगर में अपने निवास निधन हो गया। यहां एक अस्पताल में कई दिनों तक उनका कोविड-19 संक्रमण का भी उपचार चला था। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।

शोक संदेश में उपराज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा के लिए शांति तथा शोक संतप्त परिवार के लिए यह दुख सहने की क्षमता देने की प्रार्थना की।

सिन्हा ने कहा, ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर चमन लाल गुप्ता जी के निधन की खबर पाकर बहुत दुख हुआ। ’’

उन्होंने कहा कि गुप्ता एक सुलझे हुए नेता थे और लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी मृत्यु से राजनीतिक फलक पर एक बहुत बड़ी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें जनकल्याण के प्रति योगदान को लेकर सदैव याद किया जाएगा। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2021 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).