एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में मजदूर की मौत

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में मजदूर की मौत
(Photo : X)

सांबा/जम्मू, 8 जून : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय मजदूर वासुदेव के सीने में गोली लगी थी. अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Chandrababu Naidus Oath Ceremony: चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निर्माण परियोजना पर काम कर रहा था और उसी दौराऩ उसे गोली लगी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).