देश की खबरें | भाजपा के लिए प्रयोगशाला है जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए उनका राज्य एक ‘प्रयोगशाला’ है।

पटना, 24 जून जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए उनका राज्य एक ‘प्रयोगशाला’ है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस ले लिया है और उसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया है।

यहां विपक्षी दलों की बैठक के एक दिन बाद महबूबा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें डर है कि यदि भाजपा सत्ता में लौटी, तो पूरे देश का कहीं ‘कश्मीर जैसा हाल’ न हो जाए।

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘असल में, भारत की अवधारणा पर ही हमला किया गया है। यह उस वक्त बिल्कुल स्पष्ट हो गया, जब उसने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया तथा तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं को जेल में डाल दिया।’’

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर एक प्रयोगशाला है। आज हमने केंद्रीय अध्यादेश के जरिए दिल्ली में जो कुछ होते देखा है, वह हमारे राज्य में बहुत पहले शुरू हो गया था। दुर्भाग्य से तब कुछ लोग ही इसे समझ पाये थे।’’

गुपकर गठबंधन की उपाध्यक्ष महबूबा ने कहा, ‘‘यदि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भी भाजपा सत्ता में बरकरार रहती है तो वह संविधान को कुचल देगी और पूरे देश का ‘कश्मीर जैसा’ हाल कर देगी।’’

उल्लेखनीय है कि महबूबा भाजपा के साथ जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी