एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : पुंछ जिले के वन में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के वन क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गयी, जिसके बाद सेना अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर उसपर काबू पाने में जुट गयी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर : पुंछ जिले के वन में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटी सेना

जम्मू, 14 जनवरी जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के वन क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गयी, जिसके बाद सेना अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर उसपर काबू पाने में जुट गयी।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के डेरा की गली इलाके के समीप भीषण आग लग गयी जिससे बड़ी संख्या में लोगों एवं बुनियादी ढांचों के लिए खतरा पैदा हो गया।

उन्होंने बताया कि सेना की स्थानीय इकाई तुरंत मौके पर पहुंची और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद से आग पर काबू पाने में जुट गयी।

जम्मू के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने एक पोस्ट में कहा , ‘‘डेरा की गली के समीप वन में भीषण आग लग गयी तथा लोग एवं बुनियादी ढांचे खतरे में आ गये तब भारतीय सेना की त्वरित कार्रवाई से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। नगर निकाय एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयास से आग पर काबू पाया गया।’’

सेना द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये वोडियो में सैनिकों को आग बुझाते हुए देखा जा सकता है।

अधिकारी आग के कारणों का पता लगा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).