देश की खबरें | जम्मू कश्मीर सरकार ने राजौारी में सात सरकारी भवनों से अवैध कब्जा हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सरकारी इमारतों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजौरी में ऐसी सात इमारतों को खाली कराया।

जम्मू, 19 फरवरी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सरकारी इमारतों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजौरी में ऐसी सात इमारतों को खाली कराया।

जिला प्रशासन की एक टीम ने राजौरी शहर में एक स्कूल की इमारत और पंचायत घर को खाली कराया।

जिले के चौधरी नार में सरकारी उच्च विद्यालय के कुछ हिस्से और धनोरे लोहारन में पंचायत भवन में अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया था।

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया, ‘‘रकम भुगतान के मुद्दे पर स्कूल भवन के कुछ हिस्से को एक ठेकेदार ने बंद कर दिया था लेकिन प्रशासन ने इसे खाली करा लिया और उस हिस्से को इस्तेमाल के लिए स्कूल को सौंप दिया।’’

राजौरी तहसीलदार मोहम्मद रफीक के नेतृत्व में एक टीम ने अवैध ढांचा को गिरा दिया और अवैध रूप से कब्जा करने वालों से पंचायत भवन को खाली करा लिया।

उन्होंने बताया कि पंचायत घर, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूल समेत ऐसी कुल सात इमारतों से अवैध कब्जा हटाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर