देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: हैदराबाद के कारोबारी से तीन करोड़ रुपए की ठगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद के एक कारोबारी को दुर्लभ रत्न नीलम में निवेश करने का सपना उस समय महंगा पड़ गया जब ठगों ने स्वयं को रत्न कारोबारी बताकर उससे तीन करोड़ रुपये ठग लिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जम्मू, आठ जुलाई हैदराबाद के एक कारोबारी को दुर्लभ रत्न नीलम में निवेश करने का सपना उस समय महंगा पड़ गया जब ठगों ने स्वयं को रत्न कारोबारी बताकर उससे तीन करोड़ रुपये ठग लिए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की मदद से व्यवसायी को 62 लाख रुपये वापस मिल गए। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है जिसके तहत शिकायतकर्ता को ठगी गई राशि वापस दिलाने के लिए संपत्ति कुर्क और जब्त की जा सकती है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हैदराबाद के मीर फिरासत अली खान ने पिछले साल बाहु फोर्ट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जम्मू के कुछ लोगों ने उन्हें प्रसिद्ध कश्मीरी नीलम के नाम पर नकली हीरे बेचने की कोशिश की थी।
प्रवक्ता ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच में राजौरी निवासी मोहम्मद रयाज और पुंछ में सुरनकोट निवासी मोहम्मद ताज खान (जो वर्तमान में जम्मू में रह रहे हैं) और उनके साथियों की संलिप्तता वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ।
प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता से तीन करोड़ रुपये ठगे और उसे कुल 25 करोड़ रुपये में नकली कश्मीरी नीलम बेचने की कोशिश की।
जांच के दौरान कई नकली कश्मीरी नीलम के हार भी बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि जांच अधिकारी ने अपराध से हुई कमाई से अभियुक्तों द्वारा अर्जित संपत्ति की पहचान कर ली है और बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्यवाही के लिए अदालत में आवेदन दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

