देश की खबरें | जम्मू्-कश्मीर: एसआईसीओपी के पूर्व प्रबंध निदेशक आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को राज्य लघु उद्योग विकास निगम (एसआईसीओपी) के पूर्व प्रबंध निदेशक भूपिंदर सिंह दुआ को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया।
जम्मू, एक जुलाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को राज्य लघु उद्योग विकास निगम (एसआईसीओपी) के पूर्व प्रबंध निदेशक भूपिंदर सिंह दुआ को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि दुआ ने कथित रूप से अवैध रूप से कमाई की और अपने एवं परिवार के सदस्यों एवं करीबी रिश्तेदारों के नाम पर संपत्ति बनाई।
अधिकारियों ने बताया कि दुआ ने एसआईसीओपी में विभिन्न पदों पर रहने के दौरान कथित तौर पर भ्रष्ट तरीके से पैसा कमाया और उससे यह संपत्ति बनाई।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष 14 अक्टूबर को पूर्व प्रबंध निदेशक के ठिकानों की तलाशी ली गई थी और उस दौरान सोना और चांदी के गहने सहित बहुमूल्य वस्तुएं मिली थी।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दुआ ने 12 फैक्टरियों सहित चल और अचल संपत्ति अर्जित की।
उन्होंने बताया कि दुआ परिवार ने दो घर, दो भूखंड और चार लग्जरी गाड़ियां खरीदी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को आय का स्रोत बताने के लिए काफी समय दिया गया था।
उन्होंने बताया कि एसीबी उन्हें अपनी हिरसत में लेकर पूछताछ कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

