देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस का श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन, राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
श्रीनगर, 25 नवंबर जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने सोमवार को यहां पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने किया।
कर्रा ने कहा, ‘‘चुनाव से पहले, चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव के बाद...हमारे सिद्धांत एक जैसे रहे हैं। हम चाहते हैं कि अगस्त 2019 में हमसे छीने गए अधिकार और संवैधानिक गारंटी बहाल की जाए।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र को चुनावों के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के उसके वादे की याद दिलाना चाहती है।
कर्रा ने कहा, ‘‘संसद सत्र शुरू हो गया है। हम उन्हें (केंद्र को) जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के उनके वादे के बारे में याद दिलाना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने का निर्देश दिया है और सरकार को शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2024 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

