एजेंसी न्यूज

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की, प्रभावी कार्रवाई की मांग

पार्टी ने लगातार आतंकवादियों की सहायता करने और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में घुसपैठ कराने के मकसद से संघर्षविराम के उल्लंघन में बढ़ोत्तरी को लेकर पाकिस्तान की निंदा की।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त की, प्रभावी कार्रवाई की मांग
जमात

जम्मू, तीन मई जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पांच जवानों की शहादत पर रविवार को अफसोस जाहिर करते हुए बहुमूल्य जिदंगियों को बचाने के लिए 'प्रभावी कार्रवाई' की मांग की।

पार्टी ने लगातार आतंकवादियों की सहायता करने और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में घुसपैठ कराने के मकसद से संघर्षविराम के उल्लंघन में बढ़ोत्तरी को लेकर पाकिस्तान की निंदा की।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी. ए. मीर और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने एक बयान में कहा, '' एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस उपनिरीक्षक सहित पांच जवानों की शहादत चौंकाने वाली है।''

उन्होंने कहा, '' हम पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं जोकि मानवता के के खिलाफ है और इससे मौत और तबाही के अलावा कुछ हासिल नहीं होने वाला है।''

शहीद जवानों को सलाम करते हुए उनके परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बयान में कहा गया, '' हमारे अधिकारियों और जवानों की बहुमूल्य जिंदगियों का नुकसान अपूरणीय क्षति है। देश हमेशा इनका और इनके परिवारों का ऋणी रहेगा।''

पार्टी ने कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं और सरकार को कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).