एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रमुख ने राहुल गांधी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार को पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित पार्टी के विभिन्न मसलों पर चर्चा की ।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रमुख ने राहुल गांधी से मुलाकात की

जम्मू, दो मार्च जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने मंगलवार को पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित पार्टी के विभिन्न मसलों पर चर्चा की ।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मीर ने गांधी से नयी दिल्ली में मुलाकात की और इस मौके पर जम्मू कश्मीर प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद थीं ।

प्रवक्ता ने बताया कि नेताओं ने गांधी को प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात एवं पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया ।

उन्होंने राहुल गांधी को ईंधन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों एवं प्रदेश में संपत्ति कर थोपे जाने के सरकार के निर्णय से भी अवगत कराया ।

मीर ने जम्मू कश्मीर में विभिन्न स्तरों पर संगठन को मजबूत बनाने के बारे में आला कमान से दिशानिर्देश मांगा ।

गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि वे सरकार के ‘गलत कदमों’ खास तौर पर प्रदेश के प्रति केंद्र सरकार की ‘जन विरोधी नीतियों’ को उजागर करने के लिये लगातार काम करते रहें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 01:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).