देश की खबरें | बिलावल की टिप्पणी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर भाजपा ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को श्रीनगर में विरोध-प्रदर्शन किया।

श्रीनगर, 17 दिसंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को श्रीनगर में विरोध-प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावल के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे माफी की मांग की। श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया।

कश्मीर भाजपा के मीडिया प्रभारी मंजूर अहमद ने संवाददाताओं से कहा, “यह मार्च हमारे प्रिय प्रधानमंत्री को लेकर बिलावल की बेशर्म टिप्पणियों के खिलाफ भाजपा द्वारा किए जा रहे देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों का हिस्सा है। यह प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ है, जो एक आतंकवादी देश है।”

भाजपा ने कहा कि बिलावल के माफी मांगने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मद यूसुफ दार ने कहा, “यह पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन है। हम बिलावल को फांसी देने की अपील करते हैं और जब तक वह भारत के लोगों से माफी नहीं मांगते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।”

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक में आतंकवाद के समर्थन को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के पाकिस्तान पर तीखे हमले के बाद बिलावल ने यह टिप्पणी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान