देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए सोमवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुंछ/जम्मू, 17 जुलाई सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम करते हुए सोमवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी के शव को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरा आतंकी गोली लगने के बाद पुंछ नदी में गिर गया।

अधिकारी ने कहा कि पुंछ जिले के कृष्ण घाटी सेक्टर में 16-17 जुलाई की दरमियानी रात सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने यह संयुक्त अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि सतर्क जवानों ने पुंछ नदी के समीप भारत की ओर एलओसी पार करने की संदिग्ध गतिविधियां देखी, जिसके बाद यह अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कर्मियों ने आतंकवादियों की घुसपैठ और उन्हें भागने से रोकने के लिए बहुस्तरीय घुसपैठ रोधी चौकियां स्थापित कर रखी हैं।

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ देर रात शुरू हुई और दो आतंकवादियों को गोली लगी। उन्होंने कहा, ''एक आतंकवादी मौके पर ही गिर गया जबकि दूसरे आतंकी को पुंछ नदी में गिरते देखा गया।''

सेना की व्हाउट नाइट कोर ने ट्वीट किया, ‘‘पुंछ सेक्टर में ऑपरेशन बहादुर। पुंछ सेक्टर में बीती रात सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई। दो घुसपैठिए मारे गए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि नदी में गिरे आतंकवादी का शव ढूंढने का प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि मैगजीन के साथ एक एके-74 राइफल, 11 कारतूस सहित युद्ध में इस्तेमाल किया जाने वाला गोलाबारूद और अन्य विस्फोटक पदार्थ बरामद किये गये हैं।

सेना ने ‘थर्मल इमेज’ भी जारी की है, जिसमें घुसपैठ की कोशिश की जाते देखी जा सकती है।

प्रवक्ता ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं और भविष्य में भी इस तरह के प्रयासों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान