जरुरी जानकारी | जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कृषि कार्यो के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव एवं अन्य कृषि गतिविधियों के लिए ड्रोन के उपयोग की शुरुआत की।

कठुआ/जम्मू, 22 जुलाई जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव एवं अन्य कृषि गतिविधियों के लिए ड्रोन के उपयोग की शुरुआत की।

कठुआ जिले में 'एक गांव एक ड्रोन' पहल के तहत मक्के की फसल को ‘फॉल आर्मीवर्म’ से बचाने के मकसद से कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ड्रोन का उपयोग शुरु किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ के हीरानागा क्षेत्र के बालन पेन गांव में कृषि संबंधी गतिविधियों में ड्रोन के इस्तेमाल का परीक्षण किया गया।

उपायुक्त राहुल पांडेय ने प्रखंड विकास समिति के अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह के साथ स्थानीय किसानों की मौजूदगी में परीक्षण शुरू किया। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के माध्यम से एक विशेष टीम द्वारा किए गए पहले परीक्षण में ड्रोन के जरिये मक्का के खेतों में कीटनाशक और नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया था।

पांडे के अनुसार, कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक शुरू करने का उद्देश्य कृषि गतिविधियों को अंजाम देने में कृषक समुदाय के संकट को कम करना है। पांडे ने कहा, ‘‘कुछ कृषि कार्यों के लिए पारंपरिक तकनीकों में सैकड़ों श्रमिकों की आवश्यकता होती है, जिन्हें एक ड्रोन द्वारा कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\