एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू : 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू : 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

जम्मू, आठ जुलाई जम्मू में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का दसवां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर यात्री निवास से 249 वाहनों के काफिले में कुल 6,159 तीर्थयात्री रवाना हुए। इनमें 4,754 पुरुष, 1,220 महिलाएं, 35 बच्चे, 139 साधु और 12 साध्वी हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सबसे पहले 95 वाहनों में सुबह साढ़े तीन बजे भगवती नगर शिविर से 2,037 तीर्थयात्री रवाना हुए। इसके बाद 154 वाहनों का दूसरा काफिला 4,122 तीर्थयात्रियों को लेकर पहलगाम के लिए रवाना हुआ।

गत 29 जून से भगवती नगर आधार शिविर से कुल 63,487 तीर्थयात्री घाटी पहुंचे चुके हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 29 जून को तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।।

सालाना 43 दिन की यह यात्रा 30 जून को शुरू हुई थी। अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).