खेल की खबरें | जेमीसन की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने पाक का सूपड़ा साफ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 362 रन से पिछड़ने के बाद चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 186 रन पर आउट हो गयी।

पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 362 रन से पिछड़ने के बाद चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 186 रन पर आउट हो गयी।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के पहली पारी के 297 रन के जवाब में अपनी पहली पारी छह विकेट पर 659 रन पर समाप्त घोषित की थी। उसकी पारी के आकर्षण कप्तान केन विलियमसन (238) का दोहरा शतक तथा हेनरी निकोल्स (157) और डेरेल मिचेल (नाबाद 102) के शतक थे।

पहली पारी में 69 रन देकर पांच विकेट लेने वाले जेमीसन ने इस तरह से मैच में 117 रन देकर 11 विकेट लिये। उन्होंने अब तक छह टेस्ट मैचों में चौथी बार पारी में पांच या अधिक विकेट और पहली बार मैच में 10 या अधिक विकेट लिये।

न्यूजीलैंड ने इस सत्र में अपने चारों टेस्ट मैच जीते हैं। इससे वह आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहली बार विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गया है। इसका काफी श्रेय जेमीसन को जाता है।

जेमीसन को मुख्य तौर पर बल्लेबाज माना जाता था जो कभी कभार गेंदबाजी कर लेता था लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काम किया और न्यूजीलैंड की पिचों पर उछाल हासिल करने की अपनी क्षमता के कारण उन्होंने प्रतिद्वंद्वी टीमों को परेशानी में डाला। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने उपयोगी योगदान दिया।

जेमीसन ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में तीसरे दिन शान मसूद का विकेट लिया था। पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया।

ट्रेंट बोल्ट ने नाइटवाचमैन मोहम्मद अब्बास (तीन) को आउट किया जिसके बाद जेमीसन ने लंच से पहले आबिद अली (26) को पवेलियन भेजा तथा हारिस सोहेल 15), अजहर अली (37) और पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान (10) को दूसरे सत्र में आउट किया।

बोल्ट ने चाय के विश्राम से ठीक पहले फवाद आलम (16) को पवेलियन की राह दिखायी। जेमीसन ने फहीम अशरफ (28) के रूप में अपना छठा विकेट लिया।

इसके बाद विलियमसन ने गेंद संभाली और शाहीन अफरीदी को आउट किया जो न्यूजीलैंड के कप्तान के रूप में उनका पहला विकेट है। बोल्ट (43 रन देकर तीन) ने जफर गोहार (37) का विकेट लेकर पारी और मैच का अंत किया।

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज से दोनों टेस्ट मैच जीतने के बाद पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 101 रन से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\