देश की खबरें | जामिया मिलिया में 23 जुलाई को होगा दीक्षांत समारोह, उपराष्ट्रपति धनकड़ होंगे मुख्य अतिथि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) 2019 और 2020 परीक्षा में उत्तीर्ण अपने विद्यार्थियों के लिए 23 जुलाई को यहां विज्ञान भवन में दीक्षांत समारोह का आयोजन करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) 2019 और 2020 परीक्षा में उत्तीर्ण अपने विद्यार्थियों के लिए 23 जुलाई को यहां विज्ञान भवन में दीक्षांत समारोह का आयोजन करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

जेएमआई ने बयान में कहा कि 2019 और 2020 शैक्षणिक वर्ष के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपेक्षित जानकारी मुहैया कराकर उन्हें पंजीकरण कराने की सलाह दी गयी है।

जो विद्यार्थी 2019 और 2020 में उत्तीर्ण होकर निकले थे उनका दीक्षांत समारोह कोरोनावायरस महामारी की वजह से नहीं हो सका था। विश्वविद्यालय का अंतिम दीक्षांत समारोह 2019 में आयोजित किया गया था।

बयान के मुताबिक, पंजीकरण पोर्टल पांच जुलाई से खुल गया है और विद्यार्थी 12 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं।

कुलपति प्रोफेसर नजमा अख्तर ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय अपने शताब्दी वर्ष का दीक्षांत समारोह आयोजित करने जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी