देश की खबरें | हिमाचल में बाढ़ के कारण जल शक्ति विभाग को 1,411 करोड़ रुपये का नुकसान: उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जल शक्ति विभाग को 1,411 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है।

ऊना (हिमाचल प्रदेश), 17 जुलाई हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को कहा कि पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण जल शक्ति विभाग को 1,411 करोड़ रुपये तक का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण 5,203 पेयजल और 1,237 सिंचाई योजनाओं के अलावा 55 सीवरेज योजनाएं प्रभावित हुईं।

जल शक्ति विभाग का कार्यभार संभालने वाले अग्निहोत्री ने कहा कि अब तक 4,623 योजनाएं बहाल की जा चुकी हैं, लेकिन सभी को पूरी तरह ठीक करने में समय लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और दृढ़ मनोबल के कारण उन्हें बहाल करने में सक्षम रहे हैं।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विषम परिस्थितियों में पेयजल एवं सीवरेज योजनाओं की बहाली के लिए विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की मैं सराहना करता हूं।’’

राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में अब तक 118 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान