खेल की खबरें | जायसवाल ने अपने प्रशंसक दृष्टिबाधित बच्चे रवि को ऑटोग्राफ वाला बल्ला दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने एक प्रशंसक दृष्टिबाधित बच्चे रवि को ऑटोग्राफ वाला बल्ला देकर उसकी मुराद पूरी कर दी। यह बच्चा भारतीय बल्लेबाज से मिलने के लिए बेताब था।
बर्मिंघम, छह जुलाई भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने एक प्रशंसक दृष्टिबाधित बच्चे रवि को ऑटोग्राफ वाला बल्ला देकर उसकी मुराद पूरी कर दी। यह बच्चा भारतीय बल्लेबाज से मिलने के लिए बेताब था।
क्रिकेट प्रशंसक रवि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच से जायसवाल से मिलने की कोशिश कर रहे थे और शनिवार को यहां चल रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन आखिरकार उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।
खेल के प्रति रवि के जुनून और उसके प्रति प्रेम से अभिभूत होकर, जायसवाल ने बच्चे को अपने ऑटोग्राफ वाला बल्ला उपहार में दिया, जिस पर संदेश लिखा था, ‘‘रवि को प्यार के साथ शुभकामनाएं।‘‘
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में जायसवाल ने रवि से कहा, ‘‘हैलो रवि, आप कैसे हैं? मैं यशस्वी हूं, आपसे मिलकर खुशी हुई। मैं आपसे मिलने के लिए वास्तव में उत्साहित था क्योंकि मुझे पता है कि आप क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। मैं नहीं जानता कि मैं आपसे मिलने को लेकर नर्वस क्यों था।’’
जायसवाल ने कहा, ‘‘मेरे पास आपके लिए एक उपहार है... मेरा बल्ला। मैं चाहूंगा कि आप इसे मेरी याद के रूप में रखें। आपसे मिलकर वास्तव में बहुत अच्छा लगा।’’
इस पर रवि ने जवाब दिया: ‘‘आपसे मिलकर मुझे भी बहुत खुशी हुई। बहुत-बहुत धन्यवाद। आप शानदार क्रिकेटर है। आप भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं। मुझे क्रिकेट पसंद है, मुझे आपकी बल्लेबाजी देखना पसंद है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

