एजेंसी न्यूज

मंत्री एस. जयशंकर ने इजराइली समकक्ष से बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

गाजा में इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम समझौते के संकेतों के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ फोन पर बातचीत की.

मंत्री एस. जयशंकर ने इजराइली समकक्ष से बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर : गाजा में इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्धविराम समझौते के संकेतों के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ फोन पर बातचीत की. दोनों पक्षों के बीच वार्ता में कई महीनों के गतिरोध के बाद, प्रस्तावित युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते के लिए पिछले कुछ दिनों में कूटनीतिक बातचीत में तेजी आई है.

बताया जाता है कि गाजा में लगभग 95 बंधक हमास के कब्जे में हैं. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, “आज इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार से बात करके खुशी हुई. क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रमों पर उनसे मिली जानकारी के लिए मैं आभारी हूं. हमारे द्विपक्षीय संबंधों और उन्हें मजबूत करने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई.” यह भी पढ़े : यूक्रेन में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों के चेहरे जला रहा है रूस; जेलेंस्की ने Video शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं.” समझा जाता है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने 11 दिन पहले राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया की स्थिति पर भी चर्चा की. विद्रोही बलों ने आठ दिसंबर को कई अन्य प्रमुख शहरों और कस्बों पर कब्जा करने के बाद असद की सरकार हटा दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).