देश की खबरें | जयशंकर ने कतर के अमीर से मुलाकात की, कहा ‘प्रधानमंत्री के साथ बातचीत से दोस्ती और मजबूत होगी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-सानी से दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद मुलाकात की और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमीर की मुलाकात से ‘दोस्ती के हमारे करीबी रिश्ते और मजबूत होंगे’।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-सानी से दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद मुलाकात की और कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमीर की मुलाकात से ‘दोस्ती के हमारे करीबी रिश्ते और मजबूत होंगे’।

आतिथ्य सत्कार का उदाहरण देते हुए मोदी कतर के अमीर की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे।

अल-सानी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंचे।

जयशंकर ने देर शाम कतर के अमीर से मुलाकात की, जो भारत की दो दिवसीय राजकीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नई दिल्ली में राजकीय यात्रा पर आए कतर के अमीर तमीम बिन हम्मद से मुलाकात कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कई क्षेत्रों में हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं। मुझे विश्वास है कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी बातचीत से हमारी दोस्ती के करीबी रिश्ते और मजबूत होंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर कतर के अमीर के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

कतर के अमीर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और मोदी के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपने भाई कतर के अमीर एचएच शेख तमीम बिन हम्मद अल सानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं।”

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि कतर के अमीर की यात्रा ‘हमारी बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी’।

कतर के अमीर के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक नेता शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\