विदेश की खबरें | जयशंकर ने पराग्वे में अपने समकक्ष एरियोला के साथ भारतीय दूतावास का किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे के अपने समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला के साथ यहां नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह नया मिशन द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एसनसियोन (पराग्वे), 23 अगस्त विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पराग्वे के अपने समकक्ष जूलियो सीजर एरियोला के साथ यहां नए भारतीय दूतावास का उद्घाटन किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह नया मिशन द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

जयशंकर समग्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह पराग्वे का दौरा करने वाले पहले भारतीय विदेश मंत्री हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।

जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ पराग्वे के विदेश मंत्री जूलियो सीजर एरियोला के साथ नए भारतीय दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद रहने के लिए (पराग्वे के) गृह मंत्री फेडेरिको ए. गोंजालेज़ का शुक्रिया। हमारे मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और हमारे लंबे समय से चले आ रहे बहुपक्षीय सहयोग की पुन:पुष्टि।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्वास है कि यह नया निवासी मिशन भारत तथा पराग्वे के संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’’

पराग्वे में भारतीय दूतावास ने इस साल जनवरी से काम करना शुरू किया था।

उन्होंने सोमवार को कहा था कि भारतीय दूतावास की स्थापना से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों का विस्तार होगा तथा व्यापार एवं निवेश द्विपक्षीय गतिविधियों पर केंद्रित होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान