देश की खबरें | जयशंकर ने ब्राजील, तुर्किये, मॉरीशस के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ब्राजील, तुर्किये और मॉरीशस के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं जिसमें जी20 विदेश मंत्रियों के बैठक के एजेंडे और यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत की गयी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को ब्राजील, तुर्किये और मॉरीशस के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं जिसमें जी20 विदेश मंत्रियों के बैठक के एजेंडे और यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत की गयी।

तीनों देशों के विदेश मंत्री एक तथा दो मार्च को जी20 की अहम बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं।

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा से मुलाकात में जयशंकर ने कहा कि बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों खासतौर से आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में गति पर बात की गयी।

तुर्किये के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु से बातचीत में जयशंकर ने कहा कि उन्होंने जी20 के एजेंडे, यूक्रेन संघर्ष और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

जयशंकर ने कहा कि उन्होंने मॉरीशस के विदेश मंत्री एलन गानू से मजबूत विकास साझेदारी और बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

ब्राजील और तुर्किये जी20 के सदस्य हैं लेकिन मॉरीशस उसका सदस्य नहीं है। श्रीलंका, मॉरीशस और बांग्लादेश समेत गैर-जी20 देशों के कई विदेश मंत्री भी अतिथि के रूप में भारत के निमंत्रण पर बैठक में भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\