विदेश की खबरें | जयशंकर ने घाना, कोमोरोस एवं निकारागुआ के नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सत्र के इतर दुनिया भर के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों का दौर जारी रखा और आतंकवाद-रोधी सहयोग से लेकर कोविड-19 तक के मुद्दों पर चर्चा की।
संयुक्त राष्ट्र, 20 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सत्र के इतर दुनिया भर के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों का दौर जारी रखा और आतंकवाद-रोधी सहयोग से लेकर कोविड-19 तक के मुद्दों पर चर्चा की।
जयशंकर ने घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो से मुलाकात की और ‘‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दोनों देशों के बीच जारी सहयोग पर चर्चा की, विशेष रूप से आतंकवाद पर।’’
जयशंकर ने ट्वीट किया कि उन्होंने ‘‘हमारी विकास साझेदारी की उपलब्धियों की सराहना की।’’
कोमोरोस के राष्ट्रपति अज़ाली अस्सुमानी के साथ अपनी बैठक में, जयशंकर ने कोविड-19 और डेंगू से निपटने में भारत के प्रयासों की प्रशंसा करने के लिए उनका आभार जताया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारी विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा पर एकसाथ काम करने पर चर्चा की।’’
निकारागुआ के विदेश मंत्री डेनिस मोनकाडा के साथ अपनी बैठक के बाद, जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘वैश्विक स्थिति और इसके बहुपक्षीय निहितार्थों पर चर्चा की।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)