विदेश की खबरें | जयशंकर, फिजी के उपप्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ करने पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
नांदी (फिजी), 15 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
जयशंकर, 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीप देश की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं।
उन्होंने तस्वीरों के साथ किये गये ट्वीट में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में हमारी मुलाकात के कुछ दिन बाद फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद से मिलकर अच्छा लगा। हमारे विकास सहयोग के जरिये संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की।’’
जयशंकर का स्वागत करते हुए प्रसाद ने कहा, ‘‘...एक बार फिर से मिलकर और हमारे विकास सहयोग को मजबूत करने पर हुई चर्चा से खुश हूं।’’
प्रसाद ने पिछले हफ्ते भारत का दौरा किया था।
जयशंकर नांदी में एक मंदिर भी गये। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट में कहा, ‘‘नांदी में श्री शिव सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में दर्शन किए। अपने संसदीय सहयोगियों के साथ फिजी में हमारी समृद्ध जीवंत संस्कृति और परंपराओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)