Fire breaks in Kuwait City: एस जयशंकर ने कुवैत सिटी में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कुवैत सिटी में आग लगने की घटना में 40 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.
नयी दिल्ली, 12 जून : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कुवैत सिटी में आग लगने की घटना में 40 से अधिक लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "कुवैत सिटी में आग लगने की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है. 40 से अधिक लोगों की मौत की खबर है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं."
समझा जाता है कि आग की चपेट में आए अधिकतर लोग भारतीय हैं. जयशंकर ने कहा, "हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह भी पढ़ें : Kuwait Fire: कुवैत की एक इमारत में लगी भीषण आग, 40 से ज्यादा लोगों की मौत; भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख- VIDEO
घायल लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं." उन्होंने कहा, "हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों को पूरी सहायता प्रदान करेगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

