एजेंसी न्यूज

जयशंकर ने लेबनान, कोलंबिया, जमैका तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की

लेबनान के विदेश मंत्री नासिस हिती के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने दोनों देशों के बीच कृषि सहित आर्थिक सहयोग से जुड़े विविध आयामों पर चर्चा की ।

जयशंकर ने लेबनान, कोलंबिया, जमैका तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की
जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लेबनान, कोलंबिया, जमैका, ग्रेनेडा तथा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विदेश मंत्रियों के साथ बुधवार को बातचीत की और अपने संबंधों एवं सहयोग को मजबूत बनाने तथा कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर चर्चा की ।

लेबनान के विदेश मंत्री नासिस हिती के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने दोनों देशों के बीच कृषि सहित आर्थिक सहयोग से जुड़े विविध आयामों पर चर्चा की ।

जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ लेबनान के विदेश मंत्री नासिस हिती के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की । कृषि सहित आर्थिक सहयोग पर चर्चा की । यूएनआईएफआईएल में भारतीय दल के बारे में गर्मजोशी भरी उनकी बातों की सराहना की । ’’

उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय के लोगों का ध्यान रखने के लिये उन्हें धन्यवाद दिया ।

कोलंबिया की विदेश मंत्री क्लाडिया ब्लम दी बारबेरी के साथ चर्चा के दौरान जयशंकर ने वर्तमान कारोबार एवं ऊर्जा संवाद की समीक्षा की । दोनों नेताओं ने अपने सहयोग के और बढ़ने की उम्मीद जताते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को लेकर एकजुटता व्यक्त की ।

जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि कोलंबिया के नागरिकों की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेंगे ।

जयशंकर ने कैरेबियाई देश ग्रेनेडा के विदेश मंत्री पीटर डेविड के साथ भी बातचीत की । दोनों विदेश मंत्रियों ने स्वास्थ्य सहयोग एवं विकास गठजोड़ के बारे में चर्चा की ।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के विदेश मंत्री डेनिस मोसेस के साथ आईटी औेर स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र में सहयोग को लेकर चर्चा की ।

उनहोंने जमैका के विदेश मंत्री कामिन जॉनसन स्मिथ के साथ कोरोना वायरस की चुनौतियों के बारे में चर्चा की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).