एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | जयशंकर ने जापानी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और हिंद-प्रशांत पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से सोमवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ करने के कदमों पर चर्चा की।

विदेश की खबरें | जयशंकर ने जापानी और ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और हिंद-प्रशांत पर चर्चा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तोक्यो, 29 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से सोमवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को प्रगाढ़ करने के कदमों पर चर्चा की।

जयशंकर ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए तोक्यो में हैं। इसमें अमेरिका, भारत,जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं और चारों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक दिन में हुई।

बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, जापानी विदेश मंत्री योको कामिकावा और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भाग लिया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा,‘‘ विदेश मंत्री कामिकावा योको से एक बार फिर मिल कर प्रसन्नता हुई। क्वाड एफएमएम व्यवस्था के लिए उनका धन्यवाद। द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा की और हमारे राजनीतिक, व्यापार और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने के तरीकों के बारे में बात की।’’

इससे पहले दिन में विदेश मंत्री ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष वोंग से मुलाकात की और सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को प्रगाढ़ करने के कदमों पर चर्चा की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘तोक्यो में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री वोंग के साथ बैठक से आज सुबह की शानदार शुरुआत हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की। इसके अलावा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे व्यावहारिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने पर भी चर्चा की।’’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को तोक्यो के एडोगावा स्थित फ्रीडम प्लाजा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).